10/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/02/2026 09:39
'लाठी से भीड़ रोकी जा सकती, सवाल नहीं': राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए कई आरोप, बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना होगा
{"_id":"6abfc9deea47ca533a0850ba","slug":"rahul-gandhi-allegations-against-government-say-gyanesh-kumar-must-go-crowd-can-stopped-by-lathis-not-question-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लाठी से भीड़ रोकी जा सकती, सवाल नहीं': राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए कई आरोप, बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'लाठी से भीड़ रोकी जा सकती, सवाल नहीं': राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए कई आरोप, बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 02 Oct 2026 08:42 PM IST
सार
गांधी जयंती पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। क्या सरकार के खिलाफ यह विरोध अब बड़ा आंदोलन बनेगा? क्या ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और तेज होगी?
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गांधी जयंती के दिन देश के कई हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन हुए। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं। राहुल के मुताबिक ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अपने संदेश के अंत में कहा कि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, लेकिन सवाल नहीं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने उस व्यवस्था पर भी सवाल उठाया, जिसके तहत ज्ञानेश कुमार को पद पर बैठाया गया है। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा। यह बयान चुनाव आयोग की भूमिका और सरकार पर उनके लगातार हमलों की अगली कड़ी के तौर पर आया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जयंती के दिन नौजवान सड़कों पर उतरकर अपने सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का जवाब प्रदर्शनकारियों को रोकना है। राहुल के अनुसार लड़के और लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। राहुल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का कसूर सिर्फ इतना है कि वे वोट चोरी के आरोपों पर सवाल पूछ रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान करीब 700 लोगों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के प्रदर्शन में क्या मुद्दा उठाया जा रहा है?
वोटर लिस्ट और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और कई युवा समूह लगातार सवाल उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। राहुल गांधी भी पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पहले भी 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। चुनाव आयोग ने अपने फैसलों को सर्वसम्मत बताया है।
राहुल गांधी ने गांधी जयंती का जिक्र क्यों किया?
राहुल गांधी ने अपने संदेश में गांधी जयंती को प्रदर्शन से जोड़ते हुए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बापू ने सच बोलने और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ने की सीख दी थी। राहुल ने दावा किया कि आज भी नौजवान इसी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल दबाने का आरोप लगाया। उनके संदेश का मुख्य तर्क यह था कि विरोध को केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं रोका जा सकता।
Amar Ujala Ltd published this content on October 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 02, 2026 at 15:40 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]