Prime Minister’s Office of India

04/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/14/2026 15:19

प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 9:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया।

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में भी चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

"मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में भी चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

@POTUS

@realDonaldTrump"

Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…

- Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026

पीके/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2252021) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on April 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 14, 2026 at 21:19 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]