Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 12:35

हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने किया सोशल मीडिया एडिक्शन का खुलासा; कहा- 'समय बर्बाद होने का होता है पछतावा'

{"_id":"6a89e556dfa6bb738705f985","slug":"actor-andrew-garfield-admitted-to-having-a-secret-instagram-handle-reveals-being-addicted-to-social-media-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने किया सोशल मीडिया एडिक्शन का खुलासा; कहा- 'समय बर्बाद होने का होता है पछतावा'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}

हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने किया सोशल मीडिया एडिक्शन का खुलासा; कहा- 'समय बर्बाद होने का होता है पछतावा'

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
सार

Andrew Garfield On Social Media Addiction: हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने हाल ही में माना कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सोशल मीडिया की उनको लत है।

विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम हैंडल है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वे भी उतने ही एक्टिव हैं, जितना कि कोई अन्य। इतना ही नहीं, उन्होंने माना कि कई बार इंस्टाग्राम पर नोटिफिकेशंस उन्हें डराते हैं।

विज्ञापन

बोले- 'मुझे सोशल मीडिया की लत'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'अमेजिग स्पाइडर-मैन' स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने 'वैरायटी' के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया की लत है और यह कोई गर्व करने वाली बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंड्रयू गारफील्ड ने क्या कहा?

  • गारफील्ड ने कहा, 'सोशल मीडिया का मैं भी उतना ही आदी हूं, जितना कोई और हो सकता है।
  • मेरे स्क्रीन टाइम के नोटिफिकेशन मुझे बहुत डरावने लगते हैं।
  • ऐसा लगता है जैसे मैंने वे सारे घंटे बिना किसी काम के बर्बाद कर दिए।
  • यह सच में बहुत गुस्सा दिलाने वाली बात है, क्योंकि इन इच्छाओं पर हमारा उतना कंट्रोल नहीं है जितना होना चाहिए और इसे जान-बूझकर ऐसा ही बनाया गया है। गारफील्ड ने कहा, जब आप इस पर गौर करते हैं, तो यह काफी परेशान करने वाली बात लगती है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर क्या देखते हैं गारफील्ड?
एक्टर ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम फीड अजीब सिरेमिक्स और जापानी तरह के बहुत सारे कारीगरों से जुड़े कंटेंट से भरा हुआ है। अपने मोबाइल फोन की लत के बारे में बात करते हुए गारफील्ड ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को कभी न कभी अपने फोन को तोड़ने या उन्हें जंगल या समुद्र में फेंक देने का मन किया होगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यह किसी न किसी तरह हमारी जिंदगी हमसे छीन रहा है'।
एक्टर ने आगे कहा, 'मैं भी दूसरों से अलग नहीं हूं। मैंने सुना है और मुझे यह सच भी लगता है कि अगर आप अपना फोन दूसरे कमरे में रख दें, तो इससे काफी मदद मिलती है'।

Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 18:35 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]