Amar Ujala Ltd

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 18:59

मुंबई: 30 हजार करोड़ की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, 20 राज्यों में 163 मामले; 400 खातों में कैसे पहुंची रकम

{"_id":"6a8ce457eae3a0f4eb046c9b","slug":"digital-arrest-cyber-fraud-money-laundering-ed-arrests-mumbai-30-thousand-crore-case-fake-companies-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 30 हजार करोड़ की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, 20 राज्यों में 163 मामले; 400 खातों में कैसे पहुंची रकम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

मुंबई: 30 हजार करोड़ की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, 20 राज्यों में 163 मामले; 400 खातों में कैसे पहुंची रकम?

Tue, 25 Aug 2026 06:09 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Aug 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनियों में ड्राइवरों को बनाया निदेशक, फिर करोड़ों की ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में चल रहे साइबर धोखाधड़ी व डिजिटल अरेस्ट से जुड़े 30,000 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रविवार देर रात मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से ईडी को उनका ट्रांजिट रिमांड मिल गया।
विज्ञापन


इस नेटवर्क के खिलाफ 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 163 एफआईआर एवं 300 से अधिक साइबर धोखाधड़ी से जुड़ीं शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 417.49 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान है।
विज्ञापन


ईडी दोनों को गोवा के पणजी ले जाएगी, जहां मुख्य केस दर्ज है। ईडी ने गोवा में 9 जून, 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। इसमें गोवा की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 21 मई से 2 जून, 2025 के बीच 2.60 करोड़ रुपये सीक्रेट खाते में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था। ईडी ने इस मामले में जुलाई और 21 अगस्त को गोवा एवं मुंबई में छापे मारे थे। इस दौरान करीब 3.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल: फर्जी कंपनियों में ड्राइवरों को बना दिया निदेशक

ईडी के मुताबिक, ठगी की रकम को 400 अलग-अलग बैंक खातों में डाला गया और फिर विदेशी मुद्रा में बदला गया। मनी ट्रेल से पता चला कि यह जालसाजी ट्रेडिंग, ट्रैवल, कमोडिटी और फॉरेक्स से जुड़ी फर्जी संस्थाओं के जरिये 27,850 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लेनदेन किए गए, जिसमें 2,904 करोड़ रुपये नकद जमा थे।

फर्जी कंपनियों में ड्राइवरों-कर्मचारियों को निदेशक बनाया गया था, जो एक कमरे के साधारण मकानों में रहते हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 00:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]