Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

07/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/18/2026 09:06

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की


आयोग के सदस्य करम सिंह करमा ने सफाई कार्य में मशीनों के उपयोग को ज्यादा अपनाने और शून्य मैन्युअल स्कैवेंजिंग पर जोर देते हुए सभी सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2026 6:41PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, सुरक्षा और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए यहां नई दिल्ली महानगरपालिका (एनडीएमसी ) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में व्यापक समीक्षा की।

यह बैठक एनसीएस के सदस्य श्री करम सिंह करमा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें एनडीएमसी के सचिव श्री राहुल सिंह, मुख्य अभियंता, निदेशकगण, चिकित्सा अधिकारी (हेल्थ), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सफाई निरीक्षक, वरिष्ठ विभागीय प्रमुख, सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि, आउटसोर्स्ड सेवा प्रदाताओं के अधिकारी और विभिन्न नगर मंडलों के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

चर्चा के दौरान, श्री करम सिंह करमा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और अभियंत्रण विभागों के समग्र परिचालन संरचना का मूल्यांकन किया। उन्होंने हाथ से मैला साफ़ करना को निषिद्ध ( शून्य मैनुअल स्कैवेंजिंग) सुनिश्चित करने तथा सभी सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु मैकेनाइज़्ड संचालन के तेजी से अपनाने पर विशेष जोर दिया।

श्री कर्मा ने कहा, "सफाई कर्मचारी हमारे शहरों के सच्चे रक्षक हैं। वे दिन की शुरुआत हम में से ज़्यादातर से पहले करते हैं, सुबह में अपने घरों से निकलकर हमारी सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और पड़ोस को स्वच्छ, स्वस्थ और स्वागतयोग्य बनाते हैं। उनकी अथक निष्ठा शहरी जीवन की नींव है जो असल में सर्वोच्च सम्मान और मान्यता की हकदार है। उनके कल्याण, गरिमा और कार्य परिस्थितियों की रक्षा करना हमारा सामूहिक दायित्व है, साथ ही प्रत्येक नागरिक संस्थान का भी।"

यह बैठक एक आपसी चर्चा के मंच के तौर पर चली जहां कर्मचारी यूनियन नेताओं और जमीनी सफाई कर्मियों द्वारा उठाई गई शिकायतों और संरचनात्मक चिंताओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया और भविष्य में ठोस कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श किया गया।

सदस्य ने लंबित सेवा संबंधी मुद्दों के निवारण हेतु महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश पारित किए। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, नई दिल्ली महानगरपालिका के तहत अस्थाई मास्टर रोल (टीएमआर) सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया खोलने के तत्काल निर्देश दिए गए।

इसमें मलेरिया विभाग के 28 लंबित कर्मचारियों की सेवाओं को एक कठोर समय-सीमा के भीतर एक माह में नियमित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ठेकेदारों और बाहरी एजेंसियों को सभी रोजगार अनुबंध, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और कर्मी भविष्य निधि (ईपीएफ) अनुपालन रिकॉर्ड जमा करने के कड़े आदेश दिए गए। मैकेनाइजेशन और सुरक्षा: मानव स्वास्थ्य के किसी भी खतरे को समाप्त करने के लिए सीवर और गहरे नालियों की सफाई में पूर्ण रूप से मैकेनाइज़्ड संक्रमण सुनिश्चित की जाए इसकी मांग की गई।

श्री करम सिंह करमा ने जोर देकर कहा कि देश भर में श्रमिक कल्याण उपायों से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और सभी आउटसोर्स किए गए कामों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए ताकि हर आउटसोर्स किए गए कर्मचारी को समय पर कानूनी सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित हों।

एनडीएमसी के सचिव श्री राहुल सिंह ने राजधानी को साफ रखने और उसके आवश्यक कार्यबल के जीवन स्तर व सुरक्षा को ऊँचा उठाने के लिए उच्च स्तरीय निगरानी और तकनीकी प्रणालियाँ अपनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

****

पीके/ केसी/एमएम /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2286171) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Tamil
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on July 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 18, 2026 at 15:06 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]