Prime Minister’s Office of India

07/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/01/2026 01:42

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़[...]

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2026 12:04PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डिजिटल इंडिया पहल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शासन, सार्वजनिक सेवा वितरण और नागरिकों के जीवन पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

श्री मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने शासन को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाकर उसे नया रूप दिया है, साथ ही देश भर में सर्वांगीण विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने जीवन के हर पहलू को छुआ है, जिसमें निर्बाध डिजिटल भुगतान और पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का विस्तार शामिल है, जिससे प्रौद्योगिकी "जीवन की सुगमता" बढ़ाने का एक शक्तिशाली साधन बन गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक अरब से अधिक भारतीयों द्वारा प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से अपनाने से एक क्रांतिकारी बदलाव आया है और डिजिटल इंडिया एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बनाने में भूमिका निभा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने नवाचार की उमंग को देश के हर कोने तक, विशेष रूप से गांवों और द्वितीय और तृतीय स्तर के शहरों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भारत भर के युवा उद्यमी, स्टार्टअप और नवप्रवर्तक विश्व की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों का समाधान विकसित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, वाणिज्य और सार्वजनिक सेवा वितरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों को मजबूत किया है, जिससे शासन अधिक सुलभ, पारदर्शी और कुशल बन गया है।

उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत के बढ़ते नेतृत्व का उल्लेख करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति की दिशा में विकास और अवसरों के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने एक ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया, जहां प्रौद्योगिकी मानवता की सेवा करे, प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाए और सतत विकास को गति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

आज हम डिजिटल इंडिया पहल के शुभारंभ के 11 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं। इस पहल ने शासन व्यवस्था को नया रूप दिया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और सर्वांगीण विकास को गति दी है। इसने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। निर्बाध डिजिटल भुगतान और लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ सीधे लाभ हस्तांतरण से लेकर विस्तारित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तक, प्रौद्योगिकी 'जीवन की सुगमता' को बढ़ावा देने का एक शक्तिशाली साधन बन गई है।

डिजिटल इंडिया ने नवाचार की लहर को भारत के हर हिस्से, विशेषकर गांवों, द्वितीय और तृतीय स्तर के शहरों तक पहुंचाया है। देश के कोने-कोने से युवा उद्यमी, स्टार्टअप और नवप्रवर्तक हमारी धरती के समक्ष उपस्थित गंभीर चुनौतियों का हल ढूंढ रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, वाणिज्य और सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत किया है, जिससे शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ बनी है।

डिजिटल जगत में हमारी प्रगति ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में तेजी से विकास कर रहा है। इससे विकास और अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। हमारा ध्यान ऐसे भविष्य के निर्माण पर केंद्रित रहेगा जहां प्रौद्योगिकी मानवता की सेवा करे, प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाए और सतत विकास को गति प्रदान करे।"

Today, we mark 11 years since the Digital India initiative was launched. This initiative has redefined governance, empowered citizens and accelerated all-round development. It has touched every aspect of life. From seamless digital payments and direct benefit transfers reaching…

- Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2026

जब एक अरब से ज़्यादा लोग प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं, तो इसका प्रभाव क्रांतिकारी होता है!

#11YearsOfDigitalIndia

When over a billion people embrace technology, the impact is transformative! #11YearsOfDigitalIndia pic.twitter.com/WBnkcFXoYa

- Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2026


डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता ने दुनियाभर का ध्यान भारत की ओर खींचा है।

#11YearsOfDigitalIndia

डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता… pic.twitter.com/ThDpcUMNub

- Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2026

***

केपी/केसी/एसएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2279739) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on July 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 01, 2026 at 07:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]