09/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/13/2026 04:29
हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में अगर अचानक कोई तकनीकी गड़बड़ी सामने आए, तो कुछ ही पल बेहद अहम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पायलट यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने का फैसला लेते हैं।लगातार सामने आ रही फ्लाई दुर्घटनाओं के बीच एक और खबर सामने आई है, दरअसल जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार विमान भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली।