एक किसान ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से एक योजना बनाने की अपील की। इस योजना के जरिये अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों को शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में मदद की जाए।
किसान ने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष अब भी अविवाहित हैं। वे काफी निराशा का सामना कर रहे हैं। यह किसान यहां पिरियापटना में आयोजित प्रजा सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवकुमार से बात कर रहा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से किसान ने क्या अपील की?
किसान ने कहा, बहुत से पुरुष 35 से 40 साल की उम्र के हैं और अब भी अविवाहित हैं। ये बेचारे आत्महत्या कर रहे हैं। वे जिंदगी से निराश हो गए हैं। उन्हें शादी के लिए महिलाएं चाहिए। किसान ने मुख्यमंत्री से यह अपील करने से पहले कहा, सर, कृपया। गरीब लोग आत्महत्या कर रहे हैं। कृपया, कुछ करना होगा। इस पर शिवकुमार ने पूछा- क्या? क्या हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने कहा कि यह पूरे कर्नाटक में बड़ी समस्या बन गई है। उसने मुख्यमंत्री से इसे दूर करने के लिए कोई योजना बनाने की अपील की। किसान ने कहा, उन्होंने इतना पैसा खर्च किया है। उन्होंने घर बनाए हैं और उनके पास जमीन भी है। लेकिन कोई भी अपनी बेटियों की शादी उनसे करने के लिए तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें:
2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?: शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज
किसान ने कहा, अगर कोई व्यवस्था की जा सके, तो इससे लाखों युवाओं की जिंदगी की समस्या दूर हो सकती है। मैं आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि उनके लिए कुछ करें।
किसानों के परिवार में बेटियां देने से क्यों हिचकते हैं?
किसान ने यह भी कहा कि माता-पिता अपनी बेटियों की शादी किसानों के परिवार में करने से हिचकते हैं। उसने पूछा, जो किसान फसल उगाते हैं और सभी के लिए खाना उपलब्ध कराते हैं, अगर उन्हीं किसानों के लिए बेटियां नहीं दी जातीं, तो क्या किया जा सकता है?
उसने कहा कि यह केवल उसकी निजी समस्या नहीं है। उसके मुताबिक, पूरे राज्य के लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। किसान की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री शिवकुमार हंस पड़े।