Prime Minister’s Office of India

03/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/13/2026 02:32

प्रधानमंत्री ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2026 12:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि वह भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने के प्रति आशान्वित हूँ। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं!"

@joseantoniokast

Warm congratulations to José Antonio Kast Rist on assuming the office of the President of Chile. I look forward to working closely with him to further strengthen the warm and friendly relations between India and Chile and to deepen our cooperation across trade, technology and…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2026

****

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2239498) आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Kannada , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on March 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 13, 2026 at 08:32 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]