Amar Ujala Ltd

08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/16/2026 04:55

Antara Banerjee: गिरफ्तार हुईं 'कसौटी जिंदगी के' की एक्ट्रेस, कपड़े उतारकर रेजर से किया हमला; जानें पूरा मामला

{"_id":"6a818c3ee6ccca4570094e3c","slug":"who-is-antara-banerjee-kasautii-zindagii-kay-fame-actress-arrested-for-attacking-rpf-personnel-with-razor-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Antara Banerjee: गिरफ्तार हुईं 'कसौटी जिंदगी के' की एक्ट्रेस, कपड़े उतारकर रेजर से किया हमला; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}

Antara Banerjee: गिरफ्तार हुईं 'कसौटी जिंदगी के' की एक्ट्रेस, कपड़े उतारकर रेजर से किया हमला; जानें पूरा मामला

Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

Antara Banerjee Attacked With Razor: मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस से हुई झड़प के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। अंतरा पर आरोप है कि उन्होंने आरपीएफ के जवान पर रेजर से हमला करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
अंतरा बनर्जी - फोटो : अमर उजला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ट्रेन में हुई एक घटना के चलते चर्चा में हैं। बीतें दिनों अरावली एक्सप्रेस में सफर के दौरान अभिनेत्री की आरपीएफ के जवान के साथ बहस हुई। आरोप है कि इस बहस के दौरान अंतरा ने जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
क्या है पूरा मामला?
  • यह मामला 12 अगस्त का बताया जा रहा है जब अंतरा बनर्जी शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं।
  • उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था। मगर वह एसी कोच में बैठ गईं।
  • कोच में बैठने के बाद एक्ट्रेस और बाकि यात्रियों के बीच बहस हो गई।
  • मामला संभालने के लिए वहां रेलवे पुलिस के जवान पहुंचे।
  • आरपीएफ कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद आरोप है कि अंतरा ने एक जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
  • मामले में अंतरा पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
गुस्से में आ गई अंतरा
यह घटना कथित तौर पर बोरीवली और दहानू के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बनर्जी से आरक्षित सीट खाली करने को कहा गया था। मगर एक्ट्रेस नहीं मानी इसके बाद टिकट कलेक्टर ने आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने कथित तौर पर सबसे पहले हस्तक्षेप किया। मगर अंतरा गुस्से में आ गईं।
विज्ञापन
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
खिड़की तोड़ने का भी किया प्रयास
पुलिस का कहना है कि गुस्से में आकर अंतरा ने अपने कपड़े उतार दिए और एक रेजर ब्लेड निकाल लिया। बताया जाता है कि इस घटना में मिश्रा घायल हो गए और बनर्जी भी कथित तौर पर घायल हो गईं। इतना ही नहीं, अंतरा ने कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की तोड़ने का भी प्रयास किया।
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
ट्रेन में टिकट ना मिलने से थीं नाराज
आगे अंतरा को दहानू स्टेशन पर उतार दिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगली सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अंतरा ट्रेन में टिकट न मिलने से काफी नाराज थीं।
अंतरा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
नोटिस जारी कर रिहा किया
रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरा पर 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, चोट पहुंचाने और अधिकारियों का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ। बाद में नोटिस जारी करते हुए अंतरा को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Amar Ujala Ltd published this content on August 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 16, 2026 at 10:55 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]