Amar Ujala Ltd

08/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/26/2026 14:24

महाराष्ट्र: पुणे छात्रावास विवाद में सरकार ने मांगा दो दिन का समय, मंत्री बोले- कई मांगें मानने को तैयार

{"_id":"6a8f46c0d52c2711910cd6cd","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे छात्रावास विवाद में सरकार ने मांगा दो दिन का समय, मंत्री बोले- कई मांगें मानने को तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

महाराष्ट्र: पुणे छात्रावास विवाद में सरकार ने मांगा दो दिन का समय, मंत्री बोले- कई मांगें मानने को तैयार

Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री आशीष उइके ने बुधवार रात कहा कि पुणे के आदिवासी छात्रावास में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही। उन्होंने भरोसा दिया कि छात्रों की कई मांगें मानी जाएंगी। हालांकि, छात्रों के एक प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मंत्री और प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक रात 10:30 बजे तक पांच घंटे से अधिक चली।
विज्ञापन


मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ''छात्रों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक सकारात्मक रही। हमने एक-दूसरे से बातचीत और चर्चा की। छात्रों की ओर से रखी गई कई मांगें पूरी की जाएंगी। हमने दो दिन का समय मांगा है क्योंकि कुछ मुद्दों पर चर्चा की जानी है।'' छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री ने उनकी 14 मांगें मानने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा, ''सरकार की ओर से लिखित रूप में ठोस जवाब मिलने तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है, लेकिन इसके लिए हमें सरकारी निर्णय (जीआर) चाहिए।'' एक दिन पहले ही सरकार ने चल रहे आंदोलन के बीच आदिवासी छात्रावासों में दाखिले के लिए 30 साल की अधिकतम उम्र की सीमा हटा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों के आदिवासी छात्रों का एक समूह पिछले 13 दिनों से छात्रावास में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। उनकी मांगों में छात्रावास की सुविधाओं, दाखिले के नियमों और अन्य मुद्दों से जुड़े विषय शामिल हैं। एक प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। छह छात्र आदिवासी सरकारी बालक छात्रावास में भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने बुधवार को भी अपना अनशन जारी रखा।

यह छात्रावास पुणे के मंजरी इलाके में स्थित है। बुधवार को कई राजनीतिक नेताओं ने प्रदर्शन स्थल का दौरा किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की विद्यार्थी सेना के अमित ठाकरे ने छात्रों से फोन पर बात की और उनके प्रदर्शन का समर्थन किया।
Amar Ujala Ltd published this content on August 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 26, 2026 at 20:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]