Amar Ujala Ltd

08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/16/2026 03:04

यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने 16 अगस्त को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और बिजनौर सहित 28 जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं। तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में बस्ती 38.0°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान 21.5°C दर्ज हुआ। मानसून सत्र (1 जून से 15 अगस्त) के दौरान राज्य में अब तक 367.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा स्तर (480.1 मिमी) से 23% कम है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 16, 2026 at 09:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]