Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 02:19

संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्र आंदोलन पर पुलिस बर्बरता का आरोप; गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग

{"_id":"6a670ed358a6f4a1b7070924","slug":"cong-mp-protest-in-parliament-complex-over-alleged-police-brutality-against-student-protest-seek-hm-apology-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्र आंदोलन पर पुलिस बर्बरता का आरोप; गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्र आंदोलन पर पुलिस बर्बरता का आरोप; गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:25 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 27 Jul 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन


तख्तियां और बैनर के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां और बड़ा बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरता की है। सांसदों ने गृह मंत्री से इस मामले में जवाब देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संकेत दिए हैं कि वे संसद के भीतर और बाहर इस मुद्दे को लगातार उठाएंगे। विपक्ष का कहना है कि छात्रों पर हुई कथित हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित बर्बर हमले की निंदा करते हुए पूछा है कि क्या प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन जैसे घातक बल के इस्तेमाल की मंजूरी गृह मंत्री ने दी थी।

सरकार को जवाब देना होगा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किसी भी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाले। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कथित हिंसा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई है और इससे पूरे देश में आक्रोश है। युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, उनकी मांगों का जवाब सरकार को देना होगा।
Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 08:19 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]