Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

05/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/05/2026 05:33

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

प्रविष्टि तिथि: 05 MAY 2026 3:33PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ भारतीय सेना के लिए 1,476 करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्राउंड-बेस्ड (ज़मीन पर स्थित) मोबाइल (एक से दूसरे स्थान तक ले जाये जाने में सक्षम) इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो न्यूनतम 72 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से युक्‍त होंगे। स्वदेशी डिजाइन के आधार पर विकास और निर्माण श्रेणी (बाय इंडिया-इंडिजिनली डिजाइन्ड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड) के तहत इस अनुबंध पर आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-दो में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गए।

इस प्रणाली से भारतीय सेना की इकाइयों का आधुनिकीकरण होगा और यह देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण तंत्र को सुदृढ़ बनाएगा। यह अनुबंध रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मेक-इन-इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता और पुष्‍ट करता है।

*******

पीके/केसी/एकेवी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2258047) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Telugu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on May 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 05, 2026 at 11:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]