Amar Ujala Ltd

08/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/27/2026 18:16

मेरठ: भाजपा नेता के होटल में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म, दो युवक और एक युवती गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का हंगामा


खरदौनी गांव के दो युवकों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर स्कूल जा रही इंटर की छात्रा का अपहरण किया और भावनपुर क्षेत्र के होटल में लाकर दुष्कर्म किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर गए तो होटल मालिक ने उनके साथ अभद्रता कर दी, इससे भारी हंगामा हो गया। सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची और आरोपियों व पीड़ित छात्रा को थाने लाया गया। भावनपुर थाना पुलिस ने दोनों युवक व युवती सहित होटल संचालक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोपियों को थाने ले जाती पुलिस और होटल किया सील। - फोटो : अमर उजाला


इंचौली क्षेत्र के एक गांव निवास महिला ने भावनपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली। तभी खरदौनी निवासी समीर और तालिब ने अपनी दोस्त सुमायला के साथ मिलकर कार से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों उसे भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी ले आए। आरोप है छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे समुदाय के युवकों के साथ युवती होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।

थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

आरोप है होटल संचालक भाजपा नेता अमन फौजी ने उनके साथ अभद्रता कर दी तो हंगामा बढ़ गया। आसपास के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सूचना पर पहले गंगानगर थाना प्रभारी पहुंच गए और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाया। इस बीच भावनपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एसआई मोनिका व एक महिला कांस्टेबल ने छात्रा को होटल से किसी तरह निकाला। पुलिस सुरक्षा में आरोपी और पीड़िता को थाने ले जाया गया।

होटल निशांत रेजीडेंसी। - फोटो : अमर उजाला

बजरंग दल संयोजक हिमांशु शर्मा और सहमंत्री बंटी बजरंगी ने आरोप लगाया कि इस बीच होटल संचालक अमन फौजी और उसके कर्मचारियों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर चारों को एक ही समुदाय का बालिग बताते बताते हुए होटल से भगाने का प्रयास किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता भावनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने भावनपुर एसएसआई मोहम्मद ओवेश पर आरोपियों के मोबाइल फोन छिपाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहचान छिपाकर लव-जिहाद का आरोप लगाया।

होटल के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सीओ सदर देहात सुधीर सिंह से कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, कृष्ण कश्यप, विशाल धानक, उज्ज्वल तायल, प्रिंस सोनकर, आकाश प्रजापति, दिलकेश हिंदू और सागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amar Ujala Ltd published this content on August 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 28, 2026 at 00:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]