Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/02/2026 08:47

इंडियाएआई और सीडीएससीओ ने स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन लॉन्च किया

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

इंडियाएआई और सीडीएससीओ ने स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन लॉन्च किया


आवेदन 17 अप्रैल, 2026 तक खुले हैं

स्टार्टअप और कंपनियां रेगुलेटरी वर्कफ़्लो ऑटोमेशन और निजता-सुरक्षित समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2026 6:59PM by PIB Delhi

इंडिया एआई ने2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन(सीडीएससीओ) के सहयोग से सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की। इंडिया एआई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय(MeitY) के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन(डीआईसी) का स्वतंत्र व्यावसायिक प्रभाग(आईबीडी) है। यह पहल इंडिया एआई एप्लीकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव(आईएडीआई) के अंतर्गत आती है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई एप्लिकेशन के विकास और अपनाने को बढ़ावा देना है। यह हैकाथॉन प्रतिभागियों को दो चरणों में व्यापक, एंड-टू-एंड एआई समाधान बनाने के लिए आमंत्रित करता है, ताकि रेगुलेटरी वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित किया जा सके।

पहले चरण में, आवेदकों से मजबूत डेटा एनोनिमाइजेशन(डेटा को गोपनीय बनाने वाला) टूल विकसित करने की अपेक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, समाधान में इंटेलिजेंट डॉक्यूमेंट समराइजेशन(दस्तावेज़ों का सारांश बनाने की क्षमता) की सुविधा होनी चाहिए, ताकि सुगम(SUGAM) एप्लीकेशंस, गंभीर प्रतिकूल घटना(एसएई) के विवरणों और बैठकों की प्रतिलिपियों से महत्वपूर्ण डेटा निकाला और मानकीकृत किया जा सके। इसके अलावा, सिस्टम को रेगुलेटरी फॉर्म में छूटे हुए क्षेत्रों का आकलन करने और उन्हें चिह्नित करने, मामलों को उनकी गंभीरता के आधार पर वर्गीकृत करने, दस्तावेज़ों के विभिन्न संस्करणों के बीच महत्वपूर्ण परिवर्तनों को उजागर करने, और असंरचित, हस्तलिखित नोट्स से स्वचालित रूप से औपचारिक निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।

दूसरे चरण के तहत, चयनित टीमों को सीडीएससीओ के विशेष डेटासेट का उपयोग करके अपने मॉडलों को और बेहतर बनाना होगा, औरSUGAM तथाMD Online पोर्टलों के साथ एकीकरण सक्षम करना होगा। इसका उद्देश्य रेगुलेटरी स्वीकृतियों की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवा नवाचारों तक पहुंच को बेहतर बनाना है; यह चरण परिणामों पर आधारित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के साथ संपन्न होगा।

पुरस्कार और प्रोत्साहन:

  • इस हैकाथॉन में कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया शामिल है। पहले चरण से शीर्ष10 टीमें नई दिल्ली स्थित सीडीएससीओ कार्यालय में आयोजित होने वाले विशेष5-दिवसीय ऑन-प्रिमाइसेस(कार्यालय परिसर में) विकास दौर में आगे बढ़ेंगी।
  • विजेता टीम को₹10 लाख तक की राशि मिलेगी, साथ ही समाधान को विकसित करने, एकीकृत करने और लागू करने के लिए₹50 लाख तक का एक वर्ष का कार्य अनुबंध प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
  • अन्य पुरस्कारों में दूसरे पुरस्कार के लिए₹7 लाख तक और तीसरे पुरस्कार के लिए₹3 लाख तक की राशि शामिल है। इसके अलावा, पूरी तरह से महिलाओं की टीम को₹5 लाख तक का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इच्छुक प्रतिभागीAIKosh पोर्टल(https://aikosh.indiaai.gov.in/home) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि17 अप्रैल, 2026 है।

*******

पीके/केसी/पीके/ डीए


(रिलीज़ आईडी: 2248610) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 02, 2026 at 14:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]