02/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/13/2026 03:25
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर श्री तारिक रहमान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। श्री मोदी ने कहा, "मैं आपके साथ मिलकर अपने बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और अपने साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।"
श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:
"मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।
यह जीत बांग्लादेश की जनता का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है।
भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।
मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"
@trahmanbnp
@bdbnp78
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
***
पीके/केसी/एके