Prime Minister’s Office of India

04/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/13/2026 23:53

प्रधानमंत्री ने 'नारी शक्ति' के नाम एक पत्र साझा किया, विधायी निकायों में महिला आरक्षण के संकल्प को फिर से दोहराया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने 'नारी शक्ति' के नाम एक पत्र साझा किया, विधायी निकायों में महिला आरक्षण के संकल्प को फिर से दोहराया

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 9:29AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरे भारत में महिलाएं विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की पहल की सराहना कर रही हैं।

भारत की 'नारी शक्ति' के नाम लिखे गए एक पत्र को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने दशकों से लंबित महिला आरक्षण को लागू करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की देशभर की माताओं, बहनों और बेटियों द्वारा सराहना की जा रही है।

भारत की 'नारी शक्ति' को समर्पित इस पत्र में, प्रधानमंत्री ने इस पुराने संकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"पूरे भारत में महिलाएं विधायी निकायों में महिला आरक्षण सुनिश्चित करने की इस पहल की सराहना कर रही हैं।

भारत की 'नारी शक्ति' के नाम मेरा यह पत्र, दशकों से लंबित उस संकल्प को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता है..."

Women across India are appreciating the initiative to ensure reservation for women in legislative bodies.

Here is my letter to India's Nari Shakti, reiterating our commitment to implement what has been pending for decades…. pic.twitter.com/Z36xTCfsHx

- Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026 22

"देशभर की हमारी माताएं-बहनें और बेटियां, साल 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की सराहना कर रही हैं।

भारत की नारी शक्ति को समर्पित अपने इस पत्र में मैंने दशकों से लंबित इस संकल्प को जल्द साकार करने के विषय में देशवासियों के साथ अपनी भावनाएं साझा की हैं…"

देशभर की हमारी माताएं-बहनें और बेटियां, साल 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की सराहना कर रही हैं।

भारत की नारी शक्ति को समर्पित अपने इस पत्र में मैंने दशकों से लंबित इस संकल्प को जल्द साकार करने के विषय में देशवासियों के साथ अपनी भावनाएं… pic.twitter.com/ybUGJj8Vtk

- Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026

****

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2251768) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on April 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 14, 2026 at 05:53 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]