09/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/18/2026 08:14
राहुल के पार्टी तोड़ने के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: रिजिजू ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर, याद दिलाया इतिहास
{"_id":"6aad43bb4cd4fc05d501a292","slug":"bjp-hits-back-at-rahul-gandhi-over-party-breaking-charge-kiren-rijiju-ravi-shankar-prasad-bjp-vs-congress-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के पार्टी तोड़ने के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: रिजिजू ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर, याद दिलाया इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के पार्टी तोड़ने के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: रिजिजू ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर, याद दिलाया इतिहास
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 18 Sep 2026 07:29 PM IST
सार
राजनीतिक दलों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को 'भस्मासुर' बताया, जबकि रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के इतिहास और टीएमसी-एनसीपी के गठन का हवाला देते हुए राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों को तोड़ने के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मामले को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और वरिष्ठ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को अपने पुराने फैसलों और इतिहास को देखने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जो बातें अपने लिए कहनी चाहिए, वे भाजपा पर मढ़ रहे हैं। रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की तुलना 'भस्मासुर' से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा भस्मासुर है, जो अपने संपर्क में आने वाली हर राजनीतिक पार्टी को भस्म कर देती है।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और एनसीपी जैसी पार्टियां कांग्रेस से ही निकली हैं। खुद कांग्रेस भी किसी अन्य दल से टूटकर बनी थी। उन्होंने कहा कि पार्टियों को तोड़ने और नुकसान पहुंचाने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह सफलता किसी पार्टी को तोड़कर हासिल नहीं की गई है। भाजपा कांग्रेस की तरह गंदा खेल नहीं खेलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजिजू ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास
केंद्रीय मंत्री ने 1989 के राजनीतिक घटनाक्रम को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि वी. पी. सिंह कांग्रेस से बाहर निकलकर प्रधानमंत्री बने थे। तब कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर को समर्थन देने का दिखावा करके साजिश रची और वी. पी. सिंह की सरकार गिरा दी। फिर कुछ ही महीनों में चंद्रशेखर से भी समर्थन वापस लेकर उनकी सरकार को गिरा दिया।
रविशंकर प्रसाद ने भी साधा निशाना
वहीं, पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि भाजपा दल तोड़ती है। सच्चाई यह है कि टीएमसी और एनसीपी जैसी पार्टियां कांग्रेस के गलत रवैये और अंदरूनी कलह के कारण उससे अलग हुईं। प्रसाद ने आरोप लगाया कि टीएमसी आंतरिक विवादों और ममता के कुशासन के चलते अलग हुई। उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल भर में तानाशाही और लोकतंत्र की कमी देखने को मिली। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी का इतिहास याद करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस हमेशा से पार्टियों को तोड़ने और सरकारें गिराने की माहिर रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 18, 2026 at 14:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]