Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/25/2026 13:17

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने 'क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026' लॉन्च किया

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 5:49PM by PIB Delhi

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने 'नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन' के लक्ष्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से आज 'क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026' (सीएमआईएच 2026) लॉन्च किया। इसके तहत छात्रों, शोधकर्ताओं, शैक्षणिक और आरएंडडी संस्थानों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अहम खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) से जुड़ी चुनौतियों के लिए नए तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह हैकाथॉन प्रतिभागियों को अपने आइडिया दिखाने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन पाने और भारत में जरूरी खनिजों के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम बनाने में योगदान देने का प्लेटफॉर्म देता है। यह दो मुख्य समस्याओं पर फोकस करता है: ओपन डेटा से मिनरल प्रोस्पेक्टिविटी मैपिंग, जिसमें लिथियम या आरईई पेग्मेटाइट्स के लिए प्रोस्पेक्टिविटी हीटमैप बनाना और ज्ञात खनिज स्थलों से उसे सत्यापित करना शामिल है और अहम खनिजों के लिए स्मार्ट तकनीक और पेटेंट ट्रैकर, जिसका उद्देश्य जरूरी खनिजों के लिए एक आसान, वेब-बेस्ड स्मार्ट आरएंडडी और पेटेंट ट्रैकिंग सिस्टम बनाना है।

इस हैकाथॉन का आयोजन और मेजबानी जेएनएआरडीडीसी, नागपुर करेगा। यह संस्था खान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है और सीएमआईएच 2026 के लिए आयोजन संस्था और मेजबान संस्थान के तौर पर काम करेगी। आइडिया जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2026 है और विजेताओं की घोषणा 'इंडिया माइनिंग वीक 2026' के दौरान की जाएगी, जो 15 से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। हर समस्या (प्रॉब्लम स्टेटमेंट) के लिए दो विजेता टीमों को इनाम दिए जाएंगे: पहला इनाम ₹1.50 लाख का और दूसरा इनाम ₹1.00 लाख का होगा।

हैकाथॉन, प्रॉब्लम स्टेटमेंट, दिशानिर्देशों और पंजीकरण के बारे में पूरी जानकारी जेएनएआरडीडीस की वेबसाइट https://jnarddc.gov.in/ पर उपलब्ध है।

'क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026' क्रिटिकल मिनरल्स के लिए नवाचार-आधारित इकोसिस्टम बनाने और युवा प्रतिभाओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी इनोवेटर्स को भारत की खनिज सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के मामले में आत्मनिर्भरता में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 19:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]