Amar Ujala Ltd

08/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 20:40

Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम

Live

Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम

{"_id":"6a6f7bef314793a7b20c94ce","slug":"datia-bypoll-2026-result-live-bjp-or-congress-who-will-win-new-mla-name-vote-counting-updates-2026-08-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Aug 2026 07:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 07:57 AM IST
खास बातें

Datia By Election Vote Couting Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनाव मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। है। चुनाव परिणाम से जुड़ा हर बड़ा अपडेट, रुझान और अंतिम नतीजा जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ लगातार जुड़े रहें।

विज्ञापन
दतिया उपचुनाव परिणाम लाइव - फोटो : अमर उजाला

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
  • 1
    • Link Copied

लाइव अपडेट

07:40 AM, 03-Aug-2026

परिणाम से पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निष्कासित

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे।

07:12 AM, 03-Aug-2026

एक नजर में दतिया उपचुनाव

विज्ञापन
06:41 AM, 03-Aug-2026

20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी वोटों की गिनती

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सुबह 9 बजे के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू होने की संभावना है।

10:38 PM, 02-Aug-2026

Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम

दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज सामने आ जाएगा। यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक इम्तिहान माना जा रहा है। इस जनादेश से न केवल दोनों दलों की चुनावी रणनीति की परीक्षा होगी, बल्कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक साख और संगठन में उनकी पकड़ को लेकर भी अहम संदेश जाएगा।
Amar Ujala Ltd published this content on August 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 03, 2026 at 02:40 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]