Amar Ujala Ltd

09/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/02/2026 08:01

'रामभक्तों की सेवा मेरा सौभाग्य': राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा, और क्या-क्या कहा

{"_id":"6a982a26da5ae752bb000642","slug":"air-marshal-jeetendra-mishra-first-reaction-on-becoming-ram-mandir-trust-ceo-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामभक्तों की सेवा मेरा सौभाग्य': राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा, और क्या-क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'रामभक्तों की सेवा मेरा सौभाग्य': राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा, और क्या-क्या कहा?

Wed, 02 Sep 2026 07:22 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 07:22 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला सीईओ नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वायुसेना में 43 वर्षों की देशसेवा के बाद श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा का मौका मिलना उनके लिए भगवान राम का आशीर्वाद है।

विज्ञापन
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, सीईओ, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में मंदिर प्रबंधन को लेकर एक बेहद अहम फैसला लिया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली में अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए एयर मार्शल मिश्रा ने इसे अपना परम सौभाग्य बताया।
विज्ञापन


'वायुसेना में 43 साल सेवा के बाद रामलला का बुलावा'
अपनी इस नई और पावन जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा, 'इतने सारे योग्य उम्मीदवारों में से मुझे इस पद के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। मैं इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मानता हूं। भारतीय वायुसेना में 43 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद, अब मुझे श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा करने का यह पवित्र अवसर मिला है।'
विज्ञापन


सैन्य अनुभव से ट्रस्ट के प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती
सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का विशाल प्रशासनिक अनुभव ट्रस्ट के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अयोध्या में रोजाना आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था, मंदिर परिसर के सुरक्षा प्रबंधन और ट्रस्ट के दैनिक कार्यों को और अधिक पेशेवर व सुचारू ढंग से चलाने के लिए उनकी नियुक्ति को एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या : पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के सीईओ, गोविंद देव गिरी नए महासचिव बने, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित
Amar Ujala Ltd published this content on September 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 02, 2026 at 14:01 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]