Amar Ujala Ltd

08/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/17/2026 11:09

जीवनसाथी की तलाश, वेबसाइट और धोखा: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया ऐसा दर्द; लड़की ने बयां की आपबीती

{"_id":"6a8337f0b06a26fd3f0f63d2","slug":"young-woman-looking-for-a-life-partner-on-a-matrimonial-website-defrauded-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीवनसाथी की तलाश, वेबसाइट और धोखा: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया ऐसा दर्द; लड़की ने बयां की आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जीवनसाथी की तलाश, वेबसाइट और धोखा: प्रोफाइल मैच हुई, पर पार्टनर ने दे दिया ऐसा दर्द; लड़की ने बयां की आपबीती

Mon, 17 Aug 2026 10:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 17 Aug 2026 10:05 PM IST
सार

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर जालसाजों ने युवती से 2.31 लाख रुपये ठगे। उन्होंने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर पैसे निकाले। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
युवती के साथ ठगी - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर जीवनसाथी की तलाश कर रही युवती के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले दोस्ती कर युवती को विश्वास में लिया और फिर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 2.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति से प्रोफाइल मैच हुआ तो उनसे संपर्क किया और लगातार बातचीत के जरिये अपने भरोसे में ले लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने बहाने से पीड़िता के क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। जानकारी मिलते ही आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर क्राइम साउथ थाना में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम बैंकिंग ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Amar Ujala Ltd published this content on August 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 17, 2026 at 17:10 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]