Amar Ujala Ltd

09/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/13/2026 04:29

'भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट है': ब्रिक्स डिनर के बाद बोले राहुल, क्यों पोस्ट की छोले-भटूरे की तस्वीर

{"_id":"6aa6759bf319077e93099572","slug":"rahul-gandhi-80-percent-indians-non-vegetarian-brics-dinner-chole-bhature-pm-modi-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट है': ब्रिक्स डिनर के बाद बोले राहुल, क्यों पोस्ट की छोले-भटूरे की तस्वीर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट है': ब्रिक्स डिनर के बाद बोले राहुल, क्यों पोस्ट की छोले-भटूरे की तस्वीर?

Sun, 13 Sep 2026 03:36 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 13 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में परोसे गए शाकाहारी भोजन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीयों की खानपान की पसंद को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि देश की बड़ी आबादी मांसाहारी भोजन करती है और भारतीय मांसाहारी व्यंजन स्वादिष्ट होते हैं।

विज्ञापन
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं और भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। उनकी यह टिप्पणी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसे जाने के एक दिन बाद आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "रिकॉर्ड के लिए: 80% भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। मेरी बहन के छोले भटूरे भी।" उन्होंने खाने की मेज पर रखे छोले भटूरे की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
विज्ञापन

For the record: 80% of Indians are non-vegetarian.

Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister's chole bhature. pic.twitter.com/8f6ziKjLan

- Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2026
ब्रिक्स नेताओं के रात्रिभोज में था शाकाहारी मेन्यू
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यह टिप्पणी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के एक दिन बाद आई। रात्रिभोज में कई तरह के व्यंजनों वाला पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू परोसा गया था। शुरुआती व्यंजनों में 'खांडवी मिले' और 'खुंब गलौटी' शामिल थे। खांडवी मिले बेसन से बनी भाप में पकाई गई खांडवी थी, जबकि खुंब गलौटी पैन पर सेंके गए मशरूम कबाब थे, जिन्हें पुदीने की पत्तियों के साथ परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिक्स नेताओं के डिनर में के मेन्यू में क्या-क्या था शामिल?
मुख्य भोजन में 'पनीर लबाबदार', 'गुच्छी मार्मिक' और 'कैरेट बीन पोरियाल' शामिल थे। गुच्छी मार्मिक में हिमालयी गुच्छी मशरूम और नरम शतावरी शामिल थी। मेन्यू में 'थक्काली बेले सारू' यानी हल्का दाल का शोरबा, मिलेट पुलाव, चुकंदर का रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय ब्रेड भी शामिल थीं।

मिठाई में 'ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी' और 'शाहतूत फिरनी' परोसी गई। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ-साथ मुख्य रूप से भारत के 100 से अधिक कलाकारों के समूह की प्रस्तुति के बीच विशिष्ट अतिथियों के लिए यह रात्रिभोज परोसा गया।
Amar Ujala Ltd published this content on September 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 13, 2026 at 10:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]