Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 23:09

'बेकार और बेरोजगार', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो

{"_id":"6a6989d6482c6f531803429c","slug":"kangana-ranaut-says-useless-and-unemployed-to-cjp-spokesperson-saurav-das-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बेकार और बेरोजगार', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}

'बेकार और बेरोजगार', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो

Wed, 29 Jul 2026 10:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

Kangna Ranaut And Saurav Das: कंगना रनौत और और सौरव दास के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों एक दूसरे की आलोचना की है। कंगना ने दास को बेकार और बेरोजगार कहा है।

विज्ञापन
सौरव दास, कंगना रनौत - फोटो : एक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा है। ये बयान सौरव दास की तरफ से कंगना की आलोचना करने के बाद आया है। कंगना ने सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी।
विज्ञापन
कंगना रनौत का बयान - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने की सौरव दास की आलोचना
हाल ही में कंगना रनौत ने दास के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया और उनके छात्र होने के दावे पर सवाल उठाया।

उन्होंने लिखा 'इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया, तो पता चला कि वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह छात्र होने का दावा कैसे कर सकता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं पिछले दो वर्षों से राजनीति में हूं, मगर मैं पिछले 20 वर्षों से पब्लिक में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास दो नेशनल अवॉर्ड थे। एक नए सांसद के तौर पर, मुझ पर काम का बहुत बोझ था क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कारोबारी भी हूं।'

रनौत ने कहा 'वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है। प्यारे सौरव, तुम्हारे मुद्दे पर्सनल हैं। तुम छात्र नहीं हो, तुम बस बेकार हो। जाओ कुछ सीखो'
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : एक्स
सीजीपी पर कंगना ने बोला हमला
इससे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, रनौत ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं... तुम खुद को कॉकरोच कहते हो और दिखते और बर्ताव भी वैसे ही करते हो।'

विज्ञापन
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : आईएएनएस
कंगना को लेकर क्या बोले थे दास?
इससे पहले दास ने कहा कहा था 'उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी कंगना रनौत की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, तो हम क्यों लें? मुझे नहीं लगता कि जेन जी, जेन अल्फा या किसी भी युवा पीढ़ी का कोई व्यक्ति उन्हें गंभीरता से लेता है या उनकी बातों को सुनता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


सीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शनों
आपको बता दें कि कथित नीट पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में सीजेपी उभरी। महीने भर चले इस आंदोलन के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए हैं, रनौत और सीजेपी नेताओं के बीच ऑनलाइन बहस जारी है।
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 05:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]