03/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/28/2026 10:06
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से जुड़ी झलकियाँ साझा कीं। इस अवसर पर गर्व और खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत का सबसे बड़ा राज्य अब अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की सर्वाधिक संख्या वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
एक्स पर पोस्ट की श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा:
"नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर मन को बहुत संतोष हुआ। इस एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी, निवेश और विकास को एक नई गति मिलेगी।"
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर मन को बहुत संतोष हुआ। इस एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी, निवेश और विकास को एक नई गति मिलेगी। pic.twitter.com/tQDwakw2QQ
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"नोएडा के कार्यक्रम में अपार संख्या में जुटे मेरे परिवारजनों का जोश साफ बता रहा है कि यूपी सहित देशभर में हो रहे तेज विकास को लेकर वे कितने उत्साहित हैं।"
नोएडा के कार्यक्रम में अपार संख्या में जुटे मेरे परिवारजनों का जोश साफ बता रहा है कि यूपी सहित देशभर में हो रहे तेज विकास को लेकर वे कितने उत्साहित हैं। pic.twitter.com/uwhM8x4Xuf
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"आज जिस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार के प्रयासों और हमारी कार्य-संस्कृति का शानदार उदाहरण है। इससे पता चलता है कि युद्ध के वैश्विक संकट के बीच भी भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है।"
आज जिस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार के प्रयासों और हमारी कार्य-संस्कृति का शानदार उदाहरण है। इससे पता चलता है कि युद्ध के वैश्विक संकट के बीच भी भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। pic.twitter.com/Oy5DEv2yg5
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"हाल ही में हमारी सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है, जिसके तहत आने वाले वर्षों में छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।"
हाल ही में हमारी सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है, जिसके तहत आने वाले वर्षों में छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा। pic.twitter.com/bXZPaLeD8J
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"हमारी सरकार हवाई जहाजों की Maintenance, Repair and Overhaul यानि MRO सुविधाओं को बहुत बड़े पैमाने पर भारत में ही विकसित करने में जुटी है। इससे देश को कमाई भी होगी और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।"
हमारी सरकार हवाई जहाजों की Maintenance, Repair and Overhaul यानि MRO सुविधाओं को बहुत बड़े पैमाने पर भारत में ही विकसित करने में जुटी है। इससे देश को कमाई भी होगी और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे। pic.twitter.com/ziecQ1fCwy
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी ट्रेनें और बंदरगाहों की क्षमता का विस्तार इसी का सुपरिणाम है।"
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी ट्रेनें और बंदरगाहों की क्षमता का विस्तार इसी का सुपरिणाम है। pic.twitter.com/ORvNEAPcJv
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026"पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उपजे मौजूदा वैश्विक संकट का सामना हमें पूरे धैर्य और एकजुटता के साथ करना है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दलों से मेरा यह विनम्र आग्रह…"
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उपजे मौजूदा वैश्विक संकट का सामना हमें पूरे धैर्य और एकजुटता के साथ करना है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दलों से मेरा यह विनम्र आग्रह… pic.twitter.com/OHmfkzn6pe
- Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026****
पीके/केसी/आरके/एसएस