Amar Ujala Ltd

10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/03/2026 04:44

न्यूज डायरी: तेलंगाना में भीषण हादसा, चार महिलाओं की मौत; बस के ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

{"_id":"6ac030f3d69ba2343909de34","slug":"national-updates-3rd-oct-cbi-manipur-west-bengal-sfi-bjym-north-east-west-south-politics-crime-and-other-news-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज डायरी: तेलंगाना में भीषण हादसा, चार महिलाओं की मौत; बस के ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

न्यूज डायरी: तेलंगाना में भीषण हादसा, चार महिलाओं की मौत; बस के ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

Sat, 03 Oct 2026 04:06 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 03 Oct 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई हिंसा के दौरान लापता हुए 49 लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपये की विशेष सहायता देगी। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार के अनुसार, लगातार तलाश के बावजूद इन 49 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। कैबिनेट ने इसके लिए कुल 4.90 करोड़ रुपये राज्य कोष से देने को मंजूरी दी है। 2023 की हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पहले ही 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा चुकी है।

विज्ञापन


लद्दाख में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

शनिवार सुबह लद्दाख में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सुबह 6:00 बजे तिब्बत में 15 किलोमीटर की गहराई पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
घर में घुस हमला करने वाले को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में घर में घुसकर हमला करने वाले एक व्यक्ति की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोनारपुर इलाके में हुई। मृतक की पहचान गोपाल हलदर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हलदर अपने दो साथियों के साथ अंबेडकर नगर इलाके में एक घर में घुसा और वहां लोगों पर हमला कर दिया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और हलदर को दबोच लिया।
विज्ञापन

सीएनजी भरवाते ही फटा कार का सिलेंडर
गुजरात के वडोदरा जिले में सीएनजी भरवाते समय एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-48 पर करजन के पास स्थित इंडियन ऑयल के सीएनजी स्टेशन पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार में सीएनजी भरने के तुरंत बाद उसका सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास कांच के टुकड़े भी बिखर गए। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। धमाके की चपेट में पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी आ गईं और उन्हें नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

तेलंगाना में सड़क हादसे में चार महिलाओँ की मौत

तेलंगाना में एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के विक्राबाद जिले में एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। माना जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के चलते ये हादसा हुआ। जिले के एक गांव केसरम के लोगों ने चिंताकुंटा इलाके में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जाने के लिए ये बस किराए पर ली थी। बस में 40 यात्री सवार थे, जब वह हादसे का शिकार हुई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 10-15 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है।
Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 10:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]