07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 10:49
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों की तुलना में मैदानी क्षेत्रों में कम बारिश हो रही है। जिसके चलते उमस परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से मौसम साफ रहने से दिन के समय उमस ने परेशान किया। हालांकि देर शाम तेज दौर की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जौलीग्रांट में 11.0 एमएम बारिश हुई, जबकि मालदेवता में 10.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 31.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.3 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।
मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे।